Thursday, August 6, 2026

गरीबों के हक पर डाका : सेल्समेन और समिति प्रबंधक ने मिलीभगत कर डकारे राशन, मामला उजागर होने के बाद बाटने लगे पैसे, देखें VIDEO

महासमुंद. राज्य में सभी को खाद्यान्न मिले व कुपोषण दूर करने के लिए पीडीएस (PDS) की खाद्यान्न योजना शुरु की गई है. गरीबों के राहत के इस योजना को सेल्समेन व समिति प्रबंधक कैसे मिली भगत कर आम ग्रामीणों का चावल डकार जाते है. इसका जीताजागता नमूना महासमुंद (Mahasamund) जिले के शासकीय उचित मूल्य की दुकान बम्बूडीह में देखने को मिला है. जहां सेल्समेन व समिति के प्रबंधक के मिली भगत की ग्रामीणों ने शिकायत की. जिसके बाद समिति प्रबंधक लोगों को पैसा बांटने लगे, इसका विडियो भी वायरल हुआ. इस मामले में खाद्य विभाग (Food Department) ने संज्ञान लिया है और जांच के लिए कमेटी गठित की गई है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन पर चावल की जगह दस दस किलो के दो बांट रखे हैं और एक व्यक्ति राशन कार्ड को लेकर ग्रामीणों से बॉयोमेट्रिक मशीन (Biometric Machine) में अगूंठे का निशान ले रहा है. बाजू में एक व्यक्ति हाथ में रुपये लिये बैठा है, जो राशन कार्डधारियों को चावल तौल कर देने के बजाय बांट को तौलकर उन्हें पैसा वितरण कर रहा है. एक कार्ड धारक को मिलने वाले 35 किलो चावल के एवज में दस रुपये किलो की दर से 350 रुपये बांट रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही खाद्य विभाग में हडकंप मच गया.पैसे बाटने का जो वीडियो वायरल हुआ है