कोरबा.रदेश की महिला शक्ति के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। इसके लिए सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। जिसके तहत महिलाओं को ₹15000 प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। यह बात प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ट कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में
कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि 15000 रुपये की यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी। हम बीजेपी की भांति कोई फर्जी फॉर्म नहीं भराएंगे, ना ही महिलाओं को परेशान करेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता फार्म छपवा रहे हैं। साइकिल में खड़ा करके फॉर्म भरवा रहे हैं। जिसका कोई अता-पता नहीं है। फॉर्म पर कोई पंजीयन नंबर भी नहीं है। जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है।
हम सीधे राशि महिलाओं को देंगे। उनके खातों में 1 साल में ₹15000 चला जाएगा। पिछली बार हमने सरकार बनते ही जिस तरह से तत्काल किसानों का कर्ज माफ किया था। ठीक उसी प्रकार गृह लक्ष्मी योजना लागू होगी। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इसके एक हफ्ते के अंदर ही सरकार का शपथ ग्रहण होगा और यह योजना ठीक उसी समय लागू कर दी जाएगी।












