Saturday, July 4, 2026

सरपंच की दबंगई ने रोका अविश्वास प्रस्ताव : जमकर हुआ हंगामा, बैरंग लौटे अधिकारी

जशपुर. बगीचा जनपद के घोघर पंचायत में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जोरदार हंगामा हो गया. जिसकी वजह से अविश्वास प्रस्ताव कराने गए अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा. जबकि मौके पर प्रशासन से लेकर पुलिस बल सब मौजूद थे. लेकिन कुछ दबंगों के हंगामे की वजह से वोटिंग नहीं हुई.बताया जा रहा है कि सरपंच की दबंगई ने प्रशासन को अविश्वास मत नहीं कराने दिया. दरअसल, घोघर सरपंच के खिलाफ 17 पंचों ने अविश्वास के लिए एसडीएम के पास आवेदन किया था. चुनाव नहीं होने से नाराज सभी पंच SDM कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए.