नई दिल्ली.CJI के नेतृत्व वाले SC कॉलेजियम ने मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम के सभी 6 सदस्यों में जस्टिस बिंदल के नाम आम सहमति थी। वहीं जस्टिस अरविंद कुमार के नाम पर कॉलेजियम के जस्टिस केएम जोसेफ सहमत नहीं थे।











