Wednesday, March 11, 2026

SCC कंपनी के कारोबारी नितेश अग्रवाल (मोनू) का निधन … शोक की लहर

नितेश अग्रवाल (मोनू)

कोरबा: महाराष्ट्र के अमरावती में एक पावर प्लांट का विजिट करने के दौरान मधुमक्खियों के हमले में कोरबा के उद्यमी नितेश अग्रवाल (मोनू) पिता राजकुमार अग्रवाल (एससीसी) की मौत हो गई। जबकि रायपुर निवासी एक अन्य व्यवसायी पोद्दार गंभीर रूप से मूर्छित हो गया। उसे अमरावती के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है जबकि इनका तीसरा साथी सतीश अग्रवाल सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार अमरावती में महाराष्ट्र बिजली बोर्ड के एक पावर प्लांट को खरीदने की प्रक्रिया में ये उद्यमी अवलोकन के लिए गए हुए थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना यहां मिलने पर परिजनों और शुभचिंतकों में शोक छाया हुआ है।