Friday, April 3, 2026

SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन डाइवर्सन के लिए मांगी थी घूस…

सूरजपुर।जिले के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है. बाबू ने जमीन डाइवर्सन कराने के नाम पर 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.

पीड़ित के शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बाबू मुनेशवर राम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसीबी की 9 सदस्यों की टीम ने की है.