कोरबा। एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू हो गया है।
कोरबा क्षेत्र में कोयला खदानों में नियमित रूप से कार्यरत लोगों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति लंबे समय का इंतजार करना पड़ रहा है । इससे यह साबित होता है की एसईसीएल मैनेजमेंट अपने मजदूरों की हितों का ध्यान किस तरह से रखता है ।










