Tuesday, March 17, 2026

SECL मानिकपुर खदान में आईबीपी की बारूद से भरी ट्रक हुई पलटी, कई घायल


कोरबा।कुसमुण्डा आईबीपी प्लांट से बारूद लेकर मानिकपुर खदान पहुची ट्रक खदान में पलट जाने की खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना कल दिनांक 22 फरवरी दिन सोमवार सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट की है, जानकारी के मुताबिक बारूद ट्रक क्रमांक CG 12 5132 मानिकपुर खदान में प्रवेश कर ब्लास्टिंग के लिए बारूद देने खदान में उतर रही थी, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर निचे खाईनुमा गड्ढे में पलट गई, जिसमे सवार 3 से 4 लोग घायल हो गए है। वँहा उपस्थित अन्य लोगो ने घायलों ट्रक से सहारा देकर बाहर निकाला, कुछ घायलों को निजी अस्पताल उपचार के लिए जाया गया है। ट्रक के पलटते ही ट्रक के टैंक से बारूद बाहर रिसने लगा, बड़ी गनीमत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।मानिकपुर प्रबन्धन द्वारा 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना देना जरूरी नही समझा। जिससे साफ होता है कि घटना की लीपापोती में जुट गई है।