Monday, May 11, 2026

SECL के आपरेटर से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। कैप्टन कूल के आदेश एक बार फिर असर दिखा है। खदान में डंपर आपरेटर से गुलेल से हमला कर हाथापाई करने वाले आरोपी बंशीलाल गोस्वामी को कुसमुण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 24 दिसंबर को सेकेण्ड शिफ्ट में कुसमुण्डा खदान में मोहम्मद जावेद डम्फर आपरेट कर रहा था। करीबन सुबह 04.00 बजे वह डम्फर लोड कर 29 नंबर डम्प के पास कोयला डंपिंग करने पहुंचा था। तभी वहां पहुंच कर आरोपी बंशीलाल गोस्वामी ने अपने पास रखे गुलेल से उसके डम्पर को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। आरोपी डंपर आपरेटर को कोयला डंप करने से मना करने लगा। आपरेटर के मना करने पर आरोपी डम्पर के उपर चढ़कर उससे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मुक्का से जमकर मारपीट की। हाथापाई में प्रार्थी मोहम्मद जावेद के कान, गले के आसपास चोट आई थी। जिसकी रिपोर्ट पर थाना कुसमुण्डा में अपराध कमांक 593/2021 धारा 186, 353, 332, 294,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

शासकीय काम में बाधा पहुंचाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था।

 

आला अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी बंशीलाल गोस्वामी पिता घुरउराम गोस्वामी निवासी बांकीमोंगरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुसमुण्डा निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक ईश्वरी लहरे, आरक्षक विशाल वर्मा, पुष्पेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।