Saturday, August 1, 2026

SECL पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप: नौकरी, मुआवजा और बसाहट के बिना जबरन खाली कराए जा रहे घर, श्रम मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

कोरबा/मलगांव।कोरबा जिले के मलगांव में जमीन अधिग्रहण के बाद पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। SECL दीपका क्षेत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बिना नौकरी, बसाहट, मुआवजा और मूलभूत सुविधाएं दिए अब उन्हें बाउंसरों के माध्यम से डराया-धमकाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के समक्ष रखी। इसके बाद श्रम मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर स्वयं मलगांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और स्थिति का जायजा लेने का ऐलान कर चुके हैं।