Monday, August 3, 2026

यूपी में धारा 144 लागू, कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा डॉन ब्रदर्स का पोस्टमार्टम, प्रयागराज में इंटरनेट बंद

प्रयागराज.उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है।प्रयागराज के चकिया इलाके में अतीक अहमद और अशरफ की कब्रें उनके पैतृक कसारी मसारी कब्रिस्तान में खोदी जा रही हैं। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतीक के बेटे असद को कल यहां दफनाया गया था। अतीक के माता और पिता की कब्रें भी यहां मौजूद हैं।मायावती ने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा है कि गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से कुछ क्षण पहले, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी दोनों अपराधी मेडिकल के लिए ले जाते समय मीडिया से बात कर रहे थे और उनकी हत्या कैमरे में कैद हो गई।