Tuesday, August 4, 2026

संवेदनशील पुलिस… आरक्षक की मौत पर पांच वर्षीय बेटे को नियुक्त किया बाल आरक्षक…

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस की संवेदनशीलता सामने आई है. जिले में पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु होने के बाद उनके 5 वर्षीय बेटे को बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है.

दरअसल, जिले के पदस्थ आरक्षक राजकुमार राजवाड़े की 3 सितंबर 2021 को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी. प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दिवंगत आरक्षक के 5 वर्षीय पुत्र नमन राजवाड़े को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है.