कोरबा. शिवसेना कोरबा जिला इकाई द्वारा शिवसेना के चुनाव चिन्ह तीर कमान को बागी विधायकों को प्रदान करने के विरोध में चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद मल्होत्रा एवं उपाध्यक्ष रवि मैजरवार के आदेश अनुसार कोरबा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोरबा नगर के ध्यानचंद चौक में चुनाव आयोग एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग संगठन महामंत्री रमेश श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज तक के इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल से बागी हुए विधायकों को उस पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया गया किंतु केंद्र सरकार की शह पर चुनाव आयोग भी आज बाकी के संस्थानों की तरह केंद्र सरकार के तलवे चाट रहा है और लाखों शिव सैनिकों की भावनाओं और उनके विश्वास के साथ कटुराघात करते हुए शिवसेना का चुनाव चिन्ह बागी विधायकों को सौंप दिया। जिसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं साथ ही शिवसेना कोरबा जिला लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त कर माननीय राष्ट्रपति जी नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग करती है।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालको जोन अध्यक्ष शेर बहादुर, उपाध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार ई-रिक्शा सेना जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया करतला ब्लॉक अध्यक्ष रेवत लाल पटेल दरी जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा वार्ड क्रमांक 48 अध्यक्ष प्रशांत निमजा वार्ड क्रमांक 16 अध्यक्ष दिलीप यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











