Sunday, October 4, 2026

कांग्रेस को झटकाः बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने छोड़ी CONGRESS, इस नेता ने BJP में कराया शामिल…

बिलासपुर. मस्तूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. क्षेत्र के 107 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. इन सभी कार्यकर्ताओं को मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा में प्रवेश कराया है. सभी लोगों का स्वागत भगवा गमछा पहनाकर किया गया है. जानकारी के अनुसार, सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज़ थे. यही वजह है कि चुनाव से चंद महीने पहले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा है.