Wednesday, August 19, 2026

सिंहदेव बोले- विधानसभा चुनाव में मतदाता की भूमिका में रहूंगा:सीएम करते हैं पार्टी को लीड;मुख्यमंत्री के लिए मेरा नंबर नहीं लगा,आगे हाईकमान की मर्जी

बिलासपुर.स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ का नागरिक हूं, उसी रूप में भाग लूंगा। मुख्यमंत्री के लिए अभी तक मेरा नंबर तो नहीं लगा है। और जो मुख्यमंत्री रहते हैं आगे भी संभावना उन्हीं की रहती है।शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे सिंहदेव ने कहा, केंद्र ने फैसला लिया है कि छोटे राज्यों में एक-एक एम्स खुलेगा। और बड़े राज्यों में एक से अधिक एम्स खोलने पर विचार किया जा रहा है। रायपुर एम्स पर काम का बोझ बढ़ गया है। यहां पर छत्तीसगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों से भी मरीज आते हैं। इसके चलते मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिलता। उन्होंने प्रदेश में दूसरा एम्स खोलने के लिए बिलासपुर को सबसे बेहतर विकल्प बताया।