Saturday, October 10, 2026

राहुल गांधी की यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, BJP ने वीडियो जारी कर बोला हमला

भोपाल। काग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। बीजेपी ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पर हमला बोला है। दावा किया जा रहा है कि खरगोन में यात्रा के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे।

 

बीजेपी नेता लोकेंद्र पराशर ने ट्वीट कर लिखा- भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम “पाकिस्तान जिंदाबाद” नारा लगा। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है?

 

बीजेपी की ओर से जारी वीडियो में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ चलते हुए दिखाई रहे हैं, तभी पीछे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। लेकिन राहुल गांधी आगे बढ़ गए। किसी ने नारे लगाने वाले को नहीं रोका। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।

 

बीजेपी नेता लोकेंद्र पराशर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी सुनकर आगे बढ़ते चले गए। राहुल गांधी या किसी भी नेता ने पलटकर नारे लगाने वाले व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। कांग्रेस के नेताओं के दिलों में पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिख रही है। हमेशा कांग्रेस में आतंकवादी और देश तोड़ने वालों के प्रति सहानुभूति रही है। कांग्रेस का असली चरित्र और चेहरा सामने आ रहा है। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं भारत को बदनाम करो यात्रा है। पाकिस्तान का समर्थन करो यात्रा है। इस पूरे वीडियो की जांच होगी और कानून कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी करेगा।