सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लहूलुहान लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सलिहा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी राम सिंह बरिहा (62) के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है।











