Thursday, April 2, 2026

SP की पहल से पुलिस परिवार के बच्चो ने दिखाया दम…

कोरबा। जिले के पुलिसकर्मियों के बच्चे-बच्चियों को आज पुलिस लाइन परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। बालक कबड्डी प्रतियोगिता में जहाँ टीम वीर नारायण ने बाजी मारी वहीं खोखो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में टीम रानी दुर्गावती ने अपना परचम लहराया।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में जिले के पुलिस परिवार का बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भोजराम पटेल ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि हममें आपस में सामंजस्य व लीडरशिप का भाव भी पैदा करता है। श्री पटेल ने प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में शामिल करीब 200 बच्चों को खेल भावना का शपथ दिलाया और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू व सूबेदार भुनेश्वर कश्यप भी उपस्थित रहे।