कोरबा। सूबे के मुखिया भुपेश बघेल के निर्देश पर चल रहे जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज एसपी कार्यालय में तीसरे सप्ताह भी कैप्टन कूल ने जनता दरबार लगाया । इस दौरान 34 शिकायते मिली जिसमे से अधिकांश आवेदनों का निराकरण तत्काल किया गया।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में जनदर्शन का आयोजन किया ।जनदर्शन में आज कुल 34 शिकायत प्राप्त हुए जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया , 01 शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया , 26 शिकायत जांच हेतु संबंधित थाना/चौकी भेजा गया हैं । जनदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक अनथ पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, स्टेनो श्री हरीश बोरकर, साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित रहे ।









