कोरबा. विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी ऑडिटोरियम में कोरबा के भाजपा नेताओं से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास को लेकर तैयारियां का दौर जारी है।












