Monday, August 3, 2026

सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, भारी मात्रा में बारूद, नक्सल साहित्य समेत अन्य सामान बरामद

मोहला-मानपुर. पुलिस ने एक बार फिर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजु टेकाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस बार उनके कब्जे से भारी मात्रा में बारूद डेटोनेटर, बैटरी, वायर, नक्सल साहित्य समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक पूर्व में मिल रही सूचनाओं के तशदीक के लिए पुलिस ने कलवर गांव स्थित सुरजू टेकाम के घर में रेड मारा. इस दौरान सुरजू के घर से ये तमाम समान जब्त हुआ है. बहरहाल मदनवाडा थाने में धारा 38(1) (2), 39(1) (2) व विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सुरजू टेकाम को एनआईए कोर्ट बिलासपुर में पेश किया गया. दूसरी ओर गिरफ्तारी के बाद अल सुबह सुरजू टेकाम के परिजनों समेत क्षेत्रवासी ग्रामीण बड़ी संख्या में मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्थानीय थाने में पहुंचे और टेकाम की गिरफ्तारी को लेकर विरोध भी जताया.स्थानीय गोंडवाना भवन में बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटे हैं. इस दौरान सुरजू टेकाम की बेटी ने देर रात हुई गिरफ्तारी के दौरान की तमाम घटनाक्रम से वाकिफ कराते हुए लल्लूराम डॉट कॉम से बातचती में कहा कि गिरफ्तारी गलत तरीके से हुई है. आगे वे कानून की लडाई लड़ेंगे.