
सागर। मध्य प्रदेश के सागर के सरकारी अस्पताल में अजब-गजब नजारा देखने को मिला। जिला अस्पताल के वार्ड में एक तांत्रिक तंत्र-मंत्र से युवक का इलाज कर रहा था और अस्पताल का स्टाफ तमाशा देखते रहा। इस घटनाक्रमम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअलस, अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक युवक की तबियत ज़्यादा खराब होने पर एक तांत्रिक अस्पताल में आया और उस बीमार व्यक्ति को बैठाकर झाड़फूंक करने लगा। पहले उसने एक नीबू में छेंद करना शुरू किया। तांत्रिक ने करीब 10 मिनट तक ये काम करता रहा। इसके बाद मरीज के सामने खड़ा हो गया। तांत्रिक ने कुछ देर बाद मरीज के कान में कुछ बोला। फिर उसे पैदल चलने के लिए कहा। जिससे मरीज चार कदम चलकर रुक गया। अस्पताल के अंदर तांत्रिक करीब आधा घंटे तक झाड़-फूंक करता रहा और अस्पताल का स्टाफ देखता रहा। झाड़-फूंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के अन्य अस्पतालों में इस तरह के घटनाक्रम देखने को मिले थे।











