जगदलपुर में गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर पीजी कॉलेज के 2 छात्रों और उनके दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई है। कॉलेज कैंपस के बाहर ये पूरा विवाद हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। बताया जा रहा है कि, एक लड़की कॉलेज के 2 अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी। इस बात का पता पहले बॉयफ्रेंड को चला। जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे की पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मारपीट करने वाले दोनों गुटों के छात्र फर्स्ट ईयर के हैं। इनमें से कुछ धरमपुरा इलाके के तो कुछ आस-पास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। 21 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से छात्र एक दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं। एक-दूसरे को पटक-पटकर कर मार रहे हैं। यह पूरा माजरा कॉलेज कैंपस के बाहर का बताया जा रहा है।









