Sunday, August 2, 2026

सुसाइड नोट में लिखा- टीचर्स तंग करती हैं,मरकर बदला लूंगी:कार्मेल स्कूल 6वीं की छात्रा ने लगाई फांसी;BJYM ने किया विरोध-प्रदर्शन

घटना के बाद कार्मेल स्कूल में कर दी गई छुट्टी।अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की कक्षा 6वीं की 12 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में टीचर्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसका जिक्र किया है। उसने सुसाइड नोट में भी लिखा है- टीचर्स तंग करती हैं इसलिए मैं मरकर रिवेंज (बदला) लूंगी।

इधर छात्रा की खुदकुशी से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। छात्रा के शव के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, कार्मेल स्कूल के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है।

कार्मेल स्कूल के सामने भाजयुमो ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है।
कार्मेल स्कूल के सामने भाजयुमो ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है।

छात्रा ने पंखे पर फंदा लटकाकर लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक, दर्रीपारा निवासी अर्चिशा सिन्हा (12) कार्मेल स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह पढ़ने में होशियार थी। छात्रा ने मंगलवार रात 11 बजे अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कार्मेल स्कूल की टीचर्स पर तंग करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने उसका और अन्य दोस्तों का आईडी कार्ड भी छीन लिया था।

जांच के लिए पहुंचे एएसपी और पुलिस अधिकारी।
जांच के लिए पहुंचे एएसपी और पुलिस अधिकारी।

मैं मरकर रिवेंज लूंगी, सिस्टर मर्सी डेंजर है

छात्रा के पिता आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि सुसाइड नोट में बेटी ने लिखा है कि मंगलवार को कार्मेल स्कूल की सिस्टर मर्सी ने उसका और उसके दोस्तों का आईडी कार्ड छीन लिया था। इंग्लिश में लिखे पत्र में उसने स्नेचिंग वर्ड लिखा है।

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि प्रताड़ना के चलते अब उसके पास सिर्फ मरने का ही रास्ता बचा है। उसने लिखा है कि मैं मरकर रिवेंज (बदला) लूंगी। उसने लिखा है कि वो (सिस्टर मर्सी) बहुत बुरी और डेंजरस है। उसने क्लास 6-D के सहपाठियों के ग्रुप में भी इस बारे में लिखा है। उसे बच्चों के सामने अपमानित किया गया था।