Wednesday, March 18, 2026

बेटी से पहले सुसाइड नोट लिखवाया, फिर कर दी हत्या:रिश्तेदार को सबक सिखाना था मकसद; नागपुर में आरोपी पिता गिरफ्तार

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यक्ति को अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदार को फंसाने के लिए पहले अपनी बेटी से पहले सुसाइड नोट लिखवाए, फिर खुदकुशी के लिए नाटक करने को कहा, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इस पूरी साजिश का खुलासा आरोपी पिता के मोबाइल से हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ एक्शन लिया गया।

रिश्तेदार को सबक सिखाना चाहता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी से पांच सुसाइड नोट लिखवाए। उसमें कुछ रिश्तेदार के नाम लिखे थे। वह अपने रिश्तेदारों को सबक सिखाना चाहता था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर उसकी सौतेली मां और कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन सभी पर लड़की को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन में एक फोटो मिला है जिसमें लड़की खुदकुशी करने की कोशिश करती दिखी। फोटो देखने से ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने अपनी बेटी से सुसाइड नाटक करने को कहा था। जैसे ही लड़की ने फंदा लगाने का नाटक किया तो उसने उसका फोटो खींच लिया था। पुलिस के मुताबिक घटना 6 नवंबर की है। उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।