जिया सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी:10 साल बाद फैसला; स्पेशल कोर्ट ने सूरज से कहा- आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं

मुंबई.CBI की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को बरी कर दिया। फैसले के वक्त सूरज कोर्ट रूम में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा, ‘आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं हैं, इसलिए बरी किया जाता है।’ सूरज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।

जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। अब घटना के 10 साल बाद इस पर फैसला आया है। जिया की मां की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत मिल गई थी।

पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। इसके मुताबिक, जिया सूरज के साथ बिगड़े रिश्तों की वजह से काफी परेशान थीं। इसके बाद जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर केस दर्ज कराया था। सूरज, एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं।

सूरज पंचोली तकरीबन सुबह 10 बजे अपने घर से कोर्ट के लिए निकले थे।
सूरज पंचोली तकरीबन सुबह 10 बजे अपने घर से कोर्ट के लिए निकले थे।

सूरज की मां ने कहा- बेटा बेकसूर है, उसे न्याय मिलेगा
सूरज की मां और एक्ट्रेस जरीना वहाब ने कहा, ‘मैं बेटे के साथ कोर्ट में रहूंगी। ये 10 साल मेरे बेटे के लिए नर्क के समान रहा। जब कभी वो मेरी तरफ देखता है तो मैं उसका दर्द महसूस करती हूं। मुझे पता है कि वो बेकसूर है, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती। मुझे अभी भी ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है।’

आरोपी सूरज पंचोली और जिया खान।
आरोपी सूरज पंचोली और जिया खान।
सूरज, मां जरीना वहाब और आदित्य पंचोली
सूरज, मां जरीना वहाब और आदित्य पंचोली