Wednesday, September 30, 2026

सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत:4 दिन पहले शराब मामले में हुआ था गिरफ्तार, परिजन बोले- पीट-पीटकर की गई हत्या

परिजनों ने लगाए बेरहमी से पिटाई के आरोप। - Dainik Bhaskarबिलासपुर में केंद्रीय जेल में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चार दिन पहले ही पुलिस ने उसे शराब के केस में गिरफ्तार किया था। परिजन का कहना है कि जेल भेजने से पहले पुलिसकर्मियों ने पैसे की डिमांड की थी और उसकी बेहरमी से पिटाई की थी। उन्होंने बंदी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा निवासी श्रवण तांबे (35) अमृतलाल खेती किसानी करता था। बीते 17 जनवरी को पुलिस ने उसे महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे 19 जनवरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। इस बीच वह जेल में बंद था। परिजन जब जेल में मिलने पहुंचे, तब उसे मिलने नहीं दिया गया।