Saturday, October 10, 2026

टीम इंडिया का प्रैक्टिस से इनकार:वजह- होटल से ग्राउंड 42 किमी दूर था; ठंडा नाश्ता मिलने से भी प्लेयर्स नाराज

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सिडनी में प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह होटल से प्रैक्टिस ग्राउंड की दूरी ज्यादा बताई जा रही है। यह भी खबर है कि भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा नाश्ता दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इससे प्लेयर्स नाखुश हैं। हालांकि, इसे लेकर BCCI का अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले जानिए यह मामला क्या है?
दरअसल, यह मामला बुधवार सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार) का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-20 वर्ल्ड कप प्रबंधन ने टीम इंडिया को ब्लैक टाउन में प्रैक्टिस करने के लिए कहा था। होटल से इस ग्राउंड की दूरी 42 किमी है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने जाने से इनकार दिया।

यह फोटो मेलबर्न का है। भारत-पाक के मैच के पहले टीम इंडिया ने MCG पर प्रैक्टिस की थी।

टीम को ठंडा नाश्ता दिया गया
टीम इंडिया की मनाही के पीछे एक कारण और भी बताया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार दोपहर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के बाद टीम इंडिया ने लंच का बायकॉट किया। यह फैसला नाश्ता ठंडा और अच्छा ना देने के कारण किया। मेन्यू में फ्रूट्स, ‘मेक योर ओन सेंडविच’ शामिल थे, जो कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं आए। इसकी शिकायत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर संबंधित अधिकारी से की गई।

एक भारतीय टीम के सदस्य ने न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस को बताया- ‘फूड मानकों के अनुरूप नहीं था। अभ्यास सत्र के बाद हम सैंडविच नहीं खा सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने मैदान पर फ्रूटस खाए, जबकि बाकी ने होटल में खाना खाने का विकल्प चुना।’ इस विवाद के बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने मैच से आराम करने का फैसला किया है।

कल नीदरलैंड से मुकाबला
टीम को गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे से सिडनी के मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलना है। उसके पहले टीम प्री मैच प्रैक्टिस सेशन के लिए गई थी।