Saturday, September 26, 2026

महुआ बिनने गई महिला को भालू ने दौड़ाया, जान बचाकर भाग रही थी तभी…..

कोरबा. महुआ बिनने गई एक ग्रामीण महिला पर आज एक भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल के ग्राम सलिहा पहरी में भालू से खुद की जान बचाकर भाग रही महिला पत्थर से टकराकर जमीन पर गई।इस घटना में महिला को गंभीर चोट लगी है जिसे उपचार के लिए पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। 32 वर्षीय कृष्णा बाई बिंझवार अपनी पुत्री के साथ महुआ बिनने के लिए जंगल गई हुई थी इसी दौरान उसका सामाना भालू से हो गया। भालू को देखकर मां बेटी भागने लगे तभी पत्थर से टकराकर कृष्णा गिर गई। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी है जिसे डायल 112 की सहायता से अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।