Thursday, August 6, 2026

कोरबा में सज रहा सट्टा बाजार, रोज लग रहे लाखो के दाव, थाना में महज 100 मीटर की दूरी पर सक्रिय है खईवाल

कोरबा। भारत वर्सेस न्यूजीलैंड मैच रायपुर में आयोजित होगा मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लेकिन वही उत्साह सटोरियों में भी देखने को मिल रहा है। महादेव ऐप जहां प्रदेश की पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है वही कोरबा शहर में भी सट्टा का खेल खुलेआम खेला जा रहा है । आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिटी कोतवाली से सटे इलाकों में खुलेआम खेल खेल रही हैं और रोज गांव भी लग रही हैं।

तकनीकी सहारा लेकर सट्टा किंग कई बार खुलेआम अपने अवैध कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन इस मामले की भनक पुलिस को ना होना संदेह पैदा करता है । आपको जानकर हैरानी होगी कि कल्याण, श्रीदेवी व कई अन्य नामों से सट्टा लिखा जाता है । जहां पर कम रकम देकर ज्यादा पैसे बनाने की कोशिश की जाती है। लेकिन इस कोशिश में कई मासूम लोगों की गाढ़ी कमाई डब जाती है इसका आंकलन नहीं हो पाता।

पिछले दिनों एक केमिस्ट ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की थी । सूत्रो से जानकारी मिली थी कि सट्टा में कर्जा होने के कारण उसने आत्महत्या की थी। लेकिन ऐसे मामले आने के बाद भी शहर में अवैध खेल लगातार बढ़ता जा रहा है । कार्रवाई होती जरूर है लेकिन केवल छोटे खईवाल तक ही पुलिस पहुंच पाती है।।

सूत्र बताते हैं कि कोरबा मैं पुरानी बस्ती व आसपास के क्षेत्र में सट्टा के कार्य में लगे लोग काफी सक्रिय हैं । यहां आसानी से नंबर लिखे जाते हैं।। एक नहीं दो नहीं बल्कि कई लोग यहां पर सक्रिय होकर अपने इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन थाना से सटे होने के बाद भी इन पर कार्रवाई ना होना संदेह व्यक्त करवाता है।।

जाहिर है क्रिकेट मैच को लेकर भी खेल प्रेमियों के साथ-साथ सटोरी भी काफी खुश हो गए हैं ।।देखना है कि आने वाले समय पर इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है । या फिर थाना से सटे होने के बाद भी यहां के सटोरी खुलेआम अपना खेल खेलते रहते हैं और आम लोग परेशान होते रहते हैं।