
भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल अग्नि- 5 की मारक दूरी बढ़ाकर 7 हजार किमी. तक कर दी गई है। पहले यह 5 हजार किमी. थी। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिसाइल में लगे स्टील को हटाकर कंपोजिट मैटेरियल लगाया, जिससे वजन 20% से ज्यादा कम हो गया है।











