Sunday, October 11, 2026

कलेक्टर संजीव झा के घर निकला सांप:दीपावली की बधाई देने आए SDOP की पड़ी नजर; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

कोरबा जिले में दीपावली की रात कलेक्टर बंगले में करैत सांप निकलने से वहां के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जिस समय कलेक्टर संजीव झा और उनकी पत्नी समेत पूरा परिवार दिवाली मना रहा था, तभी उनसे मिलने आए SDOP रामनरेश दुबे की नजर बंगले में बैठे हुए सांप पर मिली।

SDOP ने बंगले के अन्य कर्मचारियों और स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को सांप की सूचना दी। खबर मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी से सांप को रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने कहा कि करैत सांप बहुत ही जहरीला और गुस्सैल स्वभाव का होता है। वो लोगों को काटने के लिए मशहूर है। वो तो समय रहते इस पर नजर पड़ गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं कलेक्टर संजीव झा और उनकी पत्नी खुद सांप को देखने के लिए आए और उसके बारे में स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी से जानकारी ली।

कलेक्टर बंगले का स्टाफ।

कलेक्टर संजीव झा ने जितेंद्र सारथी को स्नेक मैन ऑफ कोरबा कहते हुए उनकी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जितेंद्र काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वे सांपोंऔर इंसानों दोनों को एक-दूसरे से बचा रहे हैं और सांपों के बारे जो भ्रांतियां फैली हुई हैं, उसके प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कलेक्टर ने सर्प मित्रों की पूरी टीम को दीपावली की बधाई भी दी। सांप को पकड़कर फिलहाल जंगल में छोड़ दिया गया है। एसडीओपी रामनरेश दुबे ने बताया कि वे कलेक्टर महोदय के घर दीपावली के बधाई देने पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी नजर सांप पर पड़ी थी