रायपुर. राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद है. चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. वहीं आज एक और अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. जहां शातिर चोर एक घर में घुसता है और खतरनाक पालतू कुत्ते से दोस्ती कर लॉक हुए स्पोर्ट्स साइकिल को चोरी कर कुछ दूर घसीटकर ले जाता है. उसके बाद निर्माण कार्य में लगे लोगों से हथोड़ा मांगकर लॉक तोड़कर साइकिल लेकर फरार हो जाता है. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यह घटना गुरुवार करीब 12 बजे की बताई जा रही है.









