कोरबा.लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब जाकर पूर्ण हो रही है। नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा टीपी नगर मुख्य मार्ग पर गायत्री मंदिर के पास नाली का निर्माण कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाली निर्माण की लागत लगभग 2 करोड रुपए हैं। लेकिन जिस प्रकार से यहां पर काम किया जा रहा है उससे नाली की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
आसपास के लोगों का कहना है की नाली निर्माण में जो स्लैब लगाया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है साथ ही नालियों में भरे हुए पानी में कॉन्क्रेट से निर्माण किया जा रहा है। इसके ऊपर सामानों की भी मात्रा काफी कम है।
व्यापारियों का कहना है की बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्या से उन्हें काफी झूझना पड़ता था । कई बार की कोशिश के बाद अब जाकर नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। लेकिन उसमें भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा।
लोगों ने नाली निर्माण की गुणवत्ता को ठीक करने शासन प्रशासन से गुजारिश की है। ताकि बार-बार एक ही काम के लिए लोगों को परेशान ना होना पड़े।









