Tuesday, April 7, 2026

छत्तीसगढ़ के इन अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट और गैलेंट्री मैडल

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहादुरी और जज्बे के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाले पुलिसकर्मियों को मैडल प्रदान किया जाता है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस कर्मियों को मैडल प्रदान किया गया है.छत्तीसगढ़ के जिन 18 पुलिसकर्मियों को मैडल प्रदान किया गया है, उनमें से 7 को पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री (PMG), एक को विशिष्ठ सेवा के लिए प्रेसीडेंट पुलिस मैडल (PPM), और 10 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मैडल (PM) प्रदान किया गया है. पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों में वैभव मिश्रा, डॉ अभिषेक पल्लव (आईपीएस), अश्विनी सिन्हा, यशवंत श्याम, उशारु राम कोर्रम, उत्तम कुमार, स्वर्गीय कृपाल सिंह कुशवाह शामिल हैं.