कोरबा. पुलिस के स्नीफर डाॅग बाघा ने एक बार फिर से अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को धर दबोचा। सीएसईबी चौकी अतर्गत पीपरपारा कोहड़िया में मौजूद एक सूना मकान का ताला तोड़कर 50 ताला चांदी सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना सामने आने पर बाघा की मदद ली गई जिसने कुछ समय में ही आरोपी को खोज निकाला। अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।










