Thursday, March 12, 2026

इंडिगो कार में अवैध गांजा के साथ तीन व्यक्ति धरे गये, थाना उरगा एंव सायबर टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही

कोरबा . श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री संतोष सिंहं (भा.पु.से.) के निर्देशन एंव अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा (रा.पु.से.) श्री विश्व दीपक त्रिपाठी कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना उरगा क्षेत्र में निजात अभियान के तहत नारकोटिक्स ड्रग्स एंव अवैध नशे पर कार्यवाही करने निर्देश पर निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी तारतम्य में सायबर टीम कोरबा एंव उरगा पुलिस के द्वारा दिनांक 04.01.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक मेहरून कलर के झारखंड पासिंग कार में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से डिक्की में गांजा रखकर करतला की ओर से भैसमा रोड होते हुये कोरबा की ओर बिकी करने जा रहे है। मुखबीर की इस सूचना पर तत्काल टीम गठित कर भैसमा रोड की ओर टीम रेड कार्यवाही के लिये रवाना हुये थे जो संयुक्त टीम भैसमा पहुंचे थे कि मुखबीर से पुनः सूचना मिला कि उक्त झारखंड पासिंग कार उरगा रेलवे फाटक के पास फाटक बंद होने से खड़ी है तब टीम तत्काल वापस उरगा रेलवे फाटक के पास आकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये उक्त वाहन एवं वाहन में बैठे तीनों व्यक्तियो को हद में लिया गया तथा नाम पता पूछताछ कर वाहन की तलाशी लिया गया जो वाहन कार इंडिगो कार कं. JH15 H 3032 के पीछे डिक्की में सेलोटेप से पैक किया हुआ छोटे-बड़े 31 पैकेट मिला जिसमें मादक पदार्थ गांजा था जिसकी कुल वजन 21.200 कि.ग्रा. किमती 2,12,000रू. है जिसे पुलिस टीम द्वारा वाहन को माल सहित जप्त किया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियो 01 पतित महतो पिता बजेन महतो उम्र 24 वर्ष सा. – पाथेन नाला, थाना-सालबोली, जिला – पश्चिम मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल), 02. धुपन कुमार पिता अनारस कुमार राय यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बस्ती जलाल, थाना- दिघवारा, जिला-छपरा (बिहार) एंव 03 संदीप बाघ पिता केशव बाघ उम्र 25 वर्ष निवासी- लेन्द्रमाल, थाना-कंतमाल, जिला- बोउध (उड़िसा ) के विरूद्ध थाना उरगा मे अप क. 05/23 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी, सायबर प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर, उप निरीक्षक आनंद साहू, स.उ.नि. रामकुमार उईके, स.उ.नि. बलीराम निराला, स.उ.नि. अजय सिंह, प्र. आर. चक्रधर राठौर, आरक्षक बसंत भैना घनश्याम कंवर, आरक्षक विकास कोशले, विपिन बिहारी नायक, विरेन्द्र पटेल, योगेश राजपूत, सुशील यादव, विष्णु पाटले की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।