Monday, April 13, 2026

सड़क पर अचानक आया टाइगर:बलरामपुर-रामानुजगंज में कई मवेशी मार चुका बाघ जंगल से बाहर निकला, लोगों ने बनाया VIDEO

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जंगल और रिहायशी इलाकों में पिछले 15 दिनों से बाघ घूम रहा है। इस बीच जब कुछ लोग कार से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान सामने अचानक बाघ आ गया। जिसके बाद कार में बैठे लोग सहम गए और उन्होंने उसका वीडियो भी बना लिया है। बाघ जिले के अलग-अलग इलाकों में कई जानवरों की जान भी ले चुका है।

शनिवार की रात कार में सवार होकर कुछ युवा ग्राम पिपरौल की सड़क से जा रहे थे, इसी दौरान अचानक उनके वाहन के सामने बाघ आ गया। युवकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ‌‌देखा जा सकता है कि कैसे कार की लाइट से बाघ बचता दिखा और सड़क किनारे खेत और तालाब की ओर धीमी रफ्तार में दौड़ता रहा। आखिर में वह पानी से भरे तालाब में उतर गया।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो, पिछले कुछ महीनों से कई बार देखा गया है बाघ। - Dainik Bhaskar