Thursday, March 19, 2026

TMC चीफ ने BJP की प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार वोटों से हराया, CM की कुर्सी छिनने का खतरा टला

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC प्रमुख ममता बनर्जी उपचुनाव जीत गई हैं। CM ममता ने BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हरा दिया है। TMC कार्यकर्ता CM ममता की जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उपचुनावों की मतगणना के दौरान या उसके बाद जीत का जश्न न मनाया जाए और न ही कोई जुलूस निकाले। कोरोना महामारी को देखते हुए आयोग ने ममता सरकार को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है। साथ ही आयोग ने इस पर भी नजर रखने को कहा है कि चुनाव के बाद हिंसा न हो।