मुर्शिदाबाद.पश्चिम बंगाल के TMC विधायक जीबन कृष्णा साहा के घर पर शुक्रवार को CBI ने छापा मारा तो उन्होंने अपने दो मोबाइल पास के तालाब में फेंक दिए। अब CBI दोनों फोन को ढूंढने में लगी हुई है। इसके लिए वो पंप लगाकर तालाब का पानी निकलवा रही है।
दरअसल, CBI ने करोड़ों रुपए के शिक्षक भर्ती मामले में TMC विधायक के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे छापा मारा था। इस दौरान विधायक वॉशरूम जाने का बहाना करके उठे और घर के बाहर भाग गए। CBI अधिकारी उन्हें पकड़ते, इससे पहले उन्होंने अपने फोन घर के पास वाले तालाब में फेंक दिए।
पंप लगाकर तालाब से पानी निकाल रहे अधिकारी
CBI ने कल से ही तालाब में फोन ढूंढने शुरू कर दिए थे। इस दौरान फोन तो नहीं मिले लेकिन 6 बैग मिल गए। इसके बाद CBI ने तालाब से पानी बाहर निकालने का फैसला लिया और इसके लिए एक पंप भी लगा दी। शनिवार सुबह तालाब का पानी निकालने के लिए दो और पंप लगाई गईं, लेकिन एजेंसी को अब तक फोन नहीं मिल सके हैं।









