Tuesday, April 14, 2026

GF का शौक पूरा करने BF बना शातिर चोर, मौज-मस्ती कराने पार कर दी बाइक, फिर जो हुआ…

जशपुर. कहते है न जब प्यार चरम पर होता है तो प्रेमी-प्रेमिका किसी हद तक भी जाने को तैयार रहते हैं. चाहे फिर उसके लिए कुछ भी करना पड़े. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां अपनी प्रेमिका की जिद के आगे प्रेमी ने बाइक चोरी कर ली. अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.बता दें कि एक युवक को अपनी प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती उड़ाने के लिए बाइक चोरी करना काफी मंहगा पड़ गया है. बगीचा थाना क्षेत्र में डोड़की नदी के किनारे रखी लावारिस बाइक चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.