Saturday, October 3, 2026

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से फिर एक की मौत, 452 संक्रमित मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे. छत्तीसगढ़ में आज 5905 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 452 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है. वहीं बिलासपुर जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है. आज 619 लोग ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2857 हो गई है.छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन मुताबिक प्रदेश की पॉजिटिविटी दर अब 7.65 प्रतिशत है. प्रदेश में आज 27 जिले से कोरोना संक्रमित पाए गए. शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. सबसे ज्यादा रायपुर में 60 मरीज मिले हैं.