Saturday, October 3, 2026

वीडियो वायरल करने के चक्कर में अगर नहीं पढ़ते लोग तो टाला जा सकता था आज का अग्निकांड, केएनएन न्यूज़ को मिले एक्सक्लूसिव वीडियो में हुआ खुलासा, विभागीय लापरवाही भी आई सामने

कोरबा। सोशल मीडिया के जमाने में लोग कितने असंवेदनशील हो गए हैं, इसका आंकलन आप कोरबा में हुए अग्निकांड के एक वीडियो को देख कर लगा सकते हैं। दरअसल जिस अग्निकांड ने टीपी नगर में 10 दुकानों को स्वाहा कर दिया,जिस अग्निकांड में 3 लोगों की जान ले ली वही 25 से अधिक लोगों को घायल कर दिया. वह शुरुआती चरण में महज एक शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई थी। और उसे आसानी से टाला जा सकता था।

 

केएनएन न्यूज़ को मिले एक्सक्लूसिव वीडियो में आप देख सकते हैं कांपलेक्स में किस तरह से तारों में शॉर्ट सर्किट हो रहा था । शुरुआती दौर में ही इस परिस्थिति से निपटा जा सकता था। लेकिन यहां पर लोगों ने केवल और केवल लापरवाही का परिचय दिया और वीडियो बनाते रहे । ना ही किसी ने विद्युत विभाग को खबर दी नाही किसी ने पुलिस विभाग को इस बारे में जानकारी दी, ना ही दमकल कर्मियों को।

इसका नतीजा यह रहा कि लोगों की लापरवाही का खामियाजा तीन लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई ।वही 25 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं । आगजनी के दौरान लोगों का खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वहीं कई लोगों ने छत से ही नीचे छलांग लगा दी। कोरबा में इससे पहले भी कई प्रतिष्ठानों में आगजनी हुई है।लेकिन किसी में इस तरह से जनहानि होने का मामला सामने नहीं आया है ।शहर के बीचो बीच हुए इस अग्निकांड से पूरा शहर शोक मग्न हो गया है।

यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस हादसे में लगभग बैंक सहित 10 दुकानों को नुकसान हुआ है । लेकिन इन सभी दुकानों में आगजनी से निपटने के माकूल इंतजाम नहीं किए गए थे। अगर समय रहते इन सभी प्रतिष्ठानो ने सही कदम उठाया होता तो आज इस तरह के हादसे नहीं होते।

दुर्घटना में लाखों का नुकसान करा चुके एक दुकान संचालक ने बताया कि 2 महीने पहले कांपलेक्स में बेतरतीब विद्युत तारों की जानकारी उन्होंने विद्युत विभाग को दी थी लेकिन समय बीतने के बाद भी विभाग द्वारा उचित पहल नहीं की गई ।जिसके कारण आज शहर मे यह भयवाह अग्निकांड हुआ। लोगों ने यहां पर दमकल कर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया जिन्होंने यहां पर पहुंचने में काफी देरी की।

फिलहाल शहर के बीचों बीच हुए इस अग्निकांड ने पूरे शहर सहित प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। कोरबा आज के दिन को केवल काला दिवस के रूप में ही याद करेगा । जिस तरह से लोगों की असंवेदनशीलता, विभागीय लापरवाही के कारण लोगों की मौत हुई है, वह भी काफी निंदनी