Tuesday, April 7, 2026

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत:रतनपुर-कोरबा NH पर हादसा; 20 मीटर तक घसीटता चला गया बाइक सवार

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक को ट्रेलर करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

मरने वाले दोनों युवक कोरबा जिले के बताए जा रहे हैं। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

रतनपुर की ओर जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है। बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से रतनपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक सवार बेलतरा स्थित रैनपुर बैरियर के पास पहुंचे ही थे, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक नेशनल हाईवे से दूर जा गिरी। वहीं, एक युवक को ट्रेलर 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

युवक को घसीटते हुए 20 फीट तक ले गया ट्रेलर।
युवक को घसीटते हुए 20 फीट तक ले गया ट्रेलर।

मौके पर पहुंची पुलिस, मृतकों की पहचान नहीं

रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर CG 12 AR 9084 के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा जिले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।