Saturday, October 3, 2026

छत्तीसगढ़ में 20 IAS का ट्रांसफर, 3 कलेक्टर बदले

छत्तीसगढ़ के 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इसी के साथ 3 जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। विनय कुमार लंगेह को महासमुंद, चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया और संवित मिश्रा को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।

IAS ऋतु सैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। उन्हें CSIDC दिल्ली हेडक्वॉर्टर में पदस्थ किया गया है। कभी रायपुर के अपर कलेक्टर रहे महादेव कावरे अब बतौर रायपुर संभाग कमिश्नर काम करेंगे।