Monday, August 3, 2026

आदिवासी सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी गए हड़ताल पर, परेशान हो रहे किसान, भाजपा नेता ने प्रशासन से वैकल्पित व्यवस्था करने की रखी मांग

हरदी बाजार.खाद और बीज के लिए भटक रहे किसान हरदी बाजार आदिवासी सेवा सहकारी समिति हरदी बाजार क्षेत्र में जहां धान बुवाई की तैयारी का कामशुरू हो चुका है और कहीं-कहीं पर खुर्रा बुवाई भी शुरू हो चुकी है ऐसे में हरदी बाजार आदिवासी सेवा सहकारी समिति में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी बुवाई और तैयारी प्रभावित हो रही है स्थानीय किसानों में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है ऐसे में जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाद और बीज मुहैया कराने की सुविधा देनी चाहिए लेकिन जिला प्रशासन हाथ पे हाथ धरे बैठी है जिससे किसानो मे बेहद हताशा, निराशा और आक्रोश है जनसंपर्क में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री केदारनाथ अग्रवाल को किसानो से मिली मौखिक शिकायत पर श्री केदारनाथ अग्रवाल ने तत्काल खाद और बीज की व्यवस्था शुरू करने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्दी से जल्दी किसानो को खाद और बीज मुहैया कराया जाये इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री हरीश थरवानी ,मंडल महामंत्री दुर्गेश कश्यप, मंडल महामंत्री विजय राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय राठोर, जगदीश अग्रवाल संजय शर्मा, अनिल पाटले, नरेश टंडन, प्रेमचंद पटेल,भुनेश्वर राठौर, पंकज ध्रुवा, नरेंद्र अहीर, बजरंग यादव, दिनेश बाजपेई आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।