Monday, October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : पत्रकार के मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या, खूनी खेल से सहमा इलाका

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : पत्रकार के मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या, खूनी खेल से सहमा इलाकासूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना थाना प्रतापपुर के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है.बताया जा रहा है कि पत्रकार के परिवार के लोगों में जमीन विवाद को लेकर आज विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ा की कुल्हाड़ी से हमला कर पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई.