Thursday, March 19, 2026

ट्रक चालक से चाकू की नोक पर मोबाईल और नगदी की लूट, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में त्योहारों के साथ नकबजनी और लूट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा छोड़कर वापस जा रहे एक ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। खुर्सीपार पुलिस ने चंद घंटों में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए मोबाइल और नगदी रकम भी जब्त कर ली है।बता दें कि ट्रक चालक चंद्र सिंह ने पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह नवरात्रि से एक दिन पहले खुर्सीपार से मां दुर्गा की मूर्ति छोड़कर वापस भिलाई 03 जा रहा था। सम्राट अशोक चौक के पास उसने ट्रक धीमा किया, तभी अक्षय नामक युवक और उसके साथी ने ट्रक के सामने आकर चालक को रोका और चाकू की नोक पर उसके पैसे, मोबाइल और ट्रक की चाबी लूट ली। शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया, जिनके पास से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया गया।