उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े कोर्ट के अंदर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने ACJM ऑफिस गए थे। आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मारी। इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकला। बड़े भाई योगेंद्र की तहरीर पर सुरेश कुमार गुप्ता और उनके दो बेटे अंकित और गौरव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीएम और एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जमीन विवाद को लेकर वकील की हत्या किए जाने की आशंका है। वैसे, हर पहलू पर जांच की जा रही है।









