Friday, July 31, 2026

UPTET 2021 की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद लिया गया फैसला

लखनऊ: यूपीटीईटी (UPTET-2021) की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया है. इस मामले में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा है कि यूपीटीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है, इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है. दोबारा एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना कोई शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी. साथ ही कहा, इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने के के निर्देश दिए गए हैं. जांच को यूपी एसटीएफ को सौंपा जा रहा है, ताकि दोषियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके.